
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह हस्तक्षेप...
ABP News
West Asia Conflict: यूरोप के देशों ने कहा कि होर्मुज को बंद करके इंटरनेशनल शिपिंग में दखलअंदाजी और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में दिक्कत पैदा करना अंतरराष्ट्रीय शांति, सुरक्षा और दुनिया के लिए खतरा है.
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और तनाव के बीच ईरान की ओर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद किए जाने पर यूरोप के कई प्रमुख देशों और जापान ने गुरुवार (19 मार्च, 2026) को एक साझा बयान जारी किया है. इन देशों में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले समुद्री जहाजों पर ईरान की ओर से किए जा रहे हमलों की निंदा की और उसे तुरंत अपनी कार्रवाइयां बंद करने का आह्वान किया.
जापान के साथ ब्रिटेन (UK), फ्रांस, जर्मनी, इटली और नीदरलैंड्स ने संयुक्त बयान में कहा कि वे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित रूप से आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कोशिशों में शामिल होंगे और ऊर्जा बाजारों को स्थिर करने के लिए कदम उठाएंगे.
NEW: The UK alongside France, Germany, Italy, the Netherlands and Japan expresses readiness to contribute to appropriate efforts to ensure safe passage through the Strait of Hormuz 👇 https://t.co/KeCAbEbdWy pic.twitter.com/uqtRF394En













