
James Anderson: जेम्स एंडरसन का जवाब नहीं... सचिन तेंदुलकर-राहुल द्रविड़ को भी इस मामले में पीछे छोड़ा
AajTak
जेम्स एंडरसन 30 साल की उम्र के बाद 100 टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर हैं. इस लिस्ट में पहला नंबर एलेक स्टीवर्ट का आता है.
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन उम्र बढ़ने के साथ ही कीर्तिमानों की झड़ी लगाते जा रहे हैं. एंडरसन ने सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के दौरान क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में अपने 650 विकेट पूरे कर लिए थे. इसी टेस्ट मैच के दौरान एंडरसन ने एक और खास रिकॉर्ड बनाया था. दरअसल, एंडरसन 30 साल की उम्र के बाद 100 टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं.
तेंदुलकर-द्रविड़ ने खेले थे 95 टेस्ट
इस लिस्ट में पहला नंबर इंग्लैंड के ही विकेटकीपर एलेक स्टीवर्ट का आता है, जिन्होंने 30 साल की उम्र के बाद सर्वाधिक 107 टेस्ट खेले थे. एंडरसन इस मामले में भारत के सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ को पहले ही पीछे छोड़ चुके है. राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने 30 साल की उम्र के बाद 95-95 टेस्ट मैच खेले थे. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने भी 30 साल की उम्र बीतने के बाद 92 टेस्ट मैच खेले थे.
एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 650 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज हैं. वह ओवरऑल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं. एंडरसन से अधिक विकेट मुथैया मुरलीधरन (800) और शेन वॉर्न (708) ने चटकाए हैं. आने वाले समय में एंडरसन की नजरें दिवंगत स्पिनर शेन वॉर्न को पीछे छोड़ने पर रहेंगी.
सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट
1. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका 1992-2010): 133 टेस्ट- 800 विकेट

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









