
Jal Jeevan Mission के लाभार्थियों के साथ PM Modi ने की बातचीत, विपक्ष पर बोला हमला
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल जीवन मिशन के लाभार्थियों के साथ संवाद किया. पीएम ने इस दौरान कहा- ये समय महात्मा गांधी (बापू) के सपने को सकार करने का है. जल संरक्षण हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए. पानी की एक-एक बूंद का महत्व होता है और इसे सबको समझना चाहिए. पीएम ने लोगों से अपील की है कि पानी को बर्बाद न करें. पीएम ने जल जीवन मिशन ऐप को भी लॉन्च किया और कहा ऐप से लोगों को मदद मिलेगी. आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ देश आगे बढ़ रहा है. पीएम ने इस दौरान विपक्ष को भी घेरा. पीएम ने कहा- लंबे वक्त तक सत्ता में रहने वालों ने गरीबी नहीं देखी थी. देखें वीडियो.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










