
J-K News: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया, कई हथियार बरामद
AajTak
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुऱक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया. दहशतगर्द की पहचान पाकिस्तान के निवासी अबू हुर्राह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने ग्रेनेड भी फेंके. इसके चलते दो नागरिकों को भी चोटें आई हैं. जबकि एक अधिकारी को भी गोली लगी है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सोमवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस औऱ CRPF ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया. जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि ओपी कंजवुलर गांव में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं. इसके बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर ली. एक घर में दो आतंकियों की मौजूदगी होने की आशंका के चलते आसपास के लोगों को सुरक्षित जगह पर भेजा गया.
कार्रवाई के दौरान आतंकियों ने भागने की कोशिश की. साथ ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. आतंकियों के जवाब में सुरक्षाबलों की ओर से भी फायरिंग की गई. इस दौरान एक आतंकी को एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया. बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ के दौरान एक अधिकारी को भी गोली लगी है. उन्हें तुरंत श्रीनगर स्थित अस्पताल ले जाया गया.
आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान दो नागरिकों को भी छर्रे लगे हैं. दरअसल, आतंकियों ने अपनी जान बचाने के लिए आम नागरिकों को भी निशाना बनाया. लिहाजा आतंकियों ने ग्रेनेड फेंके. एक घायल को भी 92 बेस अस्पताल में रेफर कर दिया गया है.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मारे गए आतंकवादी की पहचान पाकिस्तान के निवासी अबू हुर्राह के रूप में की है. सुरक्षाबलों के रिकॉर्ड में अबू हुर्राह आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एक्टिव सदस्य था. आतंकी के पास से राइफल, एक पिस्टल, ग्रेनेड और अन्य हथियार बरामद हुए हैं.
कुपवाड़ा में भी हुआ था एक्शन
इसके अलावा कुपवाड़ा जिले में खुफिया इनपुट के आधार पर एक ऑपरेशन में सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने दो आतंकियों को मार गिराया. मारे गए आतंकियों के पास से दो AK-47 राइफल, दो पिस्टल, चार हैंड ग्रेनेड, छह मैग्जीन, पाकिस्तानी करेंसी, कारतूस, खाद्य सामग्री के साथ ही आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद गई है. इस संबंध में सेना और पुलिस के अधिकारियों ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर विस्तार से जानकारी दी.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










