
J-K: लश्कर और हिजबुल के लिए काम कर रहे थे तीन सरकारी कर्मचारी, LG मनोज सिन्हा ने किया बर्खास्त
AajTak
जम्मू-कश्मीर में तीन सरकारी कर्मचारियों को आतंकवादी संगठनों लश्कर-ए-तैबा और हिज़बुल मुजाहिद्दीन से संबंधों के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है. लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने कांस्टेबल मलिक इशफाक नसीर, स्कूल शिक्षक अज़ाज़ अहमद और मेडिकल कॉलेज के जूनियर असिस्टेंट वसीम अहमद खान को सेवा से बाहर किया है.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद प्रदेश में ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) के खिलाफ सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन तेज कर दिया है.
मंगलवार को लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के तीन सरकारी कर्मचारियों के आतंकवाद से जुड़े होने के आरोप में बर्खास्त कर दिया है. आरोप है कि ये तीन लोग पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैबा (LeT) और हिजबुल मुजाहिद्दीन (HM) जैसे आतंकी संगठन के लिए काम करते थे.
बर्खास्त किए गए कर्मचारियों में कांस्टेबल मलिक इशफाक नसीर, स्कूल शिक्षक ज़ाज़ अहमद और सरकारी मेडिकल कॉलेज में जूनियर असिस्टेंट वसीम अहमद खान शामिल हैं. ये तीनों फिलहाल आतंकवाद से जुड़े मामलों में जेल में बंद हैं.
एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया है कि ये लोग आतंकवादियों को मासूम नागरिकों और सुरक्षाबलों पर हमला करने में मदद किया करते थे. पुलिस बल में आतंक को मदद करने वाले लोग राष्ट्रीय संप्रभुता के लिए बड़ा खतरा है.
मलिक इशफाक नसीर (पुलिस कांस्टेबल)
मलिक इशफाक नसीर को 2007 में जम्मू-कश्मीर पुलिस कांस्टेबल के पद पर भर्ती किया गया था. 2018 में मलिक के भाई को सुरक्षाबलों ने एक एनकाउंटर में मार गिराया था. वह लश्कर-ए-तैयबा से ट्रेनिंग ले चुका था. मलिक पर आरोप है कि वह लंबे समय से आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है और पुलिस विभाग में रहते हुए शक से बचता रहा.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








