
J-k: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बनिहाल में रोकी गई, कांग्रेस बोली- सुरक्षा नहीं मिल रही
AajTak
राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर के बनिहाल में रोक दी गई. कांग्रेस का आरोप है कि यात्रा में सुरक्षा नहीं मिल रही है. इस वजह से यात्रा को रोकना पड़ा है. कांग्रेस ने कहा कि जब तक हमें सुरक्षा नहीं मिलती, यात्रा का आगे बढ़ना खतरे से खाली नहीं है.
राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर के बनिहाल में रोक दी गई. कांग्रेस का आरोप है कि यात्रा में सुरक्षा नहीं मिल रही है. इस वजह से यात्रा को रोकना पड़ा है. कांग्रेस ने कहा कि जब तक हमें सुरक्षा नहीं मिलती, यात्रा का आगे बढ़ना खतरे से खाली नहीं है.
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा में चूक हुई है. हमें सुरक्षा नहीं मिल रही है. ऐसे में हम राहुल गांधी को इस तरह से आगे नहीं जाने दे सकते. उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी जाना भी चाहते हैं, तब भी हम उन्हें आगे नहीं जाने देंगे. उन्होंने कहा कि सीनियर सुरक्षा अफसरों को यहां आना चाहिए. पिछले 15 मिनट में सुरक्षा में चूक हुई है. कांग्रेस ने कहा कि जब तक सुरक्षा नहीं मिलती, तब तक आगे नहीं बढ़ेंगे.
कश्मीर की वादियों से मोहब्बत का पैगाम... ये मोहब्बत वाला हिंदुस्तान है- बंटेगा नहीं बल्कि जुड़ेगा।#BharatJodoYatra pic.twitter.com/woOsCEePwa
दरअसल, राहुल गांधी की यात्रा आज 9 बजे शुरू हुई थी. यात्रा रामबन से अनंतनाग जानी थी. लेकिन यात्रा को बनिहाल में ही रोक दिया गया है. कांग्रेस का कहना है कि जब तक सुरक्षा नहीं मिलेगी, यात्रा आगे नहीं जाएगी. इससे पहले बनिहाल में नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए.
National Conference leader Omar Abdullah joins Congress MP Rahul Gandhi during Bharat Jodo Yatra in Banihal, Jammu & Kashmir (Source: Congress) pic.twitter.com/1oOCSmpzcA

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








