
J-K: गांदरबल में आतंकी हमला, टनल में काम करने वाले दो मजदूरों की मौत, सुरक्षाबलों ने की इलाके की घेराबंदी
AajTak
जम्मू कश्मीर के गांदरबल में दो गैर-स्थानीय लोगों की आतंकियों ने हत्या कर दी है. आतंकियों ने सोनबर्ग इलाके में एक निर्मानाधीन टनल के पास उन्हें गोली मार दी. दोनों लोग मजदूर थे और टनल प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे. घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की है.
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग क्षेत्र में रविवार शाम को आतंकवादियों ने दो प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी. हमला एक निर्माणाधीन सुरंग के पास हुआ. घटनास्थल पर सुरक्षा बलों को क्षेत्र की सुरक्षा करने और जांच शुरू करने के लिए भेजा गया है. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बताया कि दो लोग मारे गए हैं और दो-तीन लोग घायल भी हुए हैं.
शुरुआती जांच से पता चला कि, जिन श्रमिकों पर हमला किया गया है, वे जेड मोड़ सुरंग पर काम कर रहे निर्माण टीम का हिस्सा थे, जो मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में गगनीर को सोनमर्ग से जोड़ती है. सुरक्षा बलों की टीम हमले की जगह पर पहुंच गए हैं और इलाके की घेराबंदी कर दी है, और आतंकियों की तलाश की जा रही है. जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.
यह भी पढ़ें: जम्मू और कश्मीर के उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर
सीएम उमर अब्दुल्ला ने की निंदा
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस गोलीबारी पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "सोनमर्ग क्षेत्र के गगनीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर कायरतापूर्ण हमले की बहुत दुखद खबर है. ये लोग इलाके में बुनियादी ढांचा परियोजना पर काम कर रहे थे. इस आतंकवादी हमले में 2 लोग मारे गए हैं और 2-3 अन्य घायल हुए हैं. मैं निहत्थे निर्दोष लोगों पर इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं और उनके प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं."
दो दिन पहले बिहार के मजदूर की हत्या

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










