
J-K: कोरोना पसार रहा पांव, जम्मू रीजन में नए वेरिएंट के 28 केस
AajTak
सरकार का कहना है कि जिस तेजी से कोविड केस बढ़ रहे हैं, वह हमारे लिए एक चुनौती है. हालांकि, कश्मीर रीजन में नए वेरिएंट का कोई केस अभी तक नहीं मिला है.
देश में कोरोना का कहर जारी है. इस बीच जम्मू और कश्मीर (J&K) सरकार ने कहा कि जम्मू रीजन में कोरोना के नए वेरिएंट के 28 केस मिले हैं. सरकार का कहना है कि जिस तेजी से कोविड केस बढ़ रहे हैं, वह हमारे लिए एक चुनौती है. हालांकि, कश्मीर रीजन में नए वेरिएंट का कोई केस अभी तक नहीं मिला है. स्वास्थ्य आयुक्त, अत्तल दुलु ने कहा कि वर्तमान में यहां 13400 एक्टिव केस हैं. पिछले साल जब कोरोना पीक पर था, तब अप्रैल में हमारे पास सर्वाधिक 22000 पॉजिटिव केस आए थे और 77 मौतें हुई थीं. कोरोना केसों में वृद्धि दर 8.12 प्रतिशत है. जम्मू-कश्मीर में मृत्यु दर 1.38 प्रतिशत है. यदि पिछले साल के अप्रैल से इसकी तुलना करते हैं, तो स्थिति चुनौतीपूर्ण है.
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








