
J-K: कुपवाड़ा में लश्कर के मंसूबे नाकाम, दो आतंकी गिरफ्तार, चार पिस्टल और 10 हैंड ग्रेनेड बरामद
AajTak
कश्मीर जोन की पुलिस लगातार आतंकियों के खिलाफ अभियान चला रही है. पिछले हफ्ते कुलगाम में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई थी. आज कश्मीर जोन की पुलिस और सुरक्षाबलों ने अभियान चलाकर लश्कर-ए-तयैबा का दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ की जा रही है. आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है.
कश्मीर जोन की पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है. कुपवाड़ा पुलिस और सेना के जवानों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आतंकियों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है. दोनों आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक की बरामदगी की गई है.
कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. कश्मीर जोन की पुलिस के मुताबिक, कुपवाड़ा पुलिस और सेना ने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान लदरवान कुपवाड़ा के तालिब अहमद शेख और आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े कावाड़ी लदरवान कुपवाड़ा के शमीम अहमद के रूप में हुई है.
कश्मीर जोन की पुलिस की ओर से बताया गया कि दोनों आतंकियों के पास से चार पिस्टल, आठ पिस्टल मैगजीन, 130 जिंदा कारतूस और 10 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं. फिलहाल, दोनों आतंकियों से पूछताछ की जा रही है. उनसे जानकारी जुटाई जा रही है कि उनके और साथी कहां-कहां छिपे हुए हैं और वे इतनी मात्रा में हथियार लेकर किस वारदात को अंजाम देने जा रहे थे.
एक हफ्ते पहले कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई थी मुठभेड़
बता दें कि पिछले शनिवार की शाम को कश्मीर जोन में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई थी. ये एनकाउंटर कुलगाम के रामपोरा इलाके में हुई थी. कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्वीट करके जानकारी दी थी. पुलिस ने बताया कि आतंकियों के बारे में जानकारी मिली थी. जिसके बाद मौके पर फोर्स भेजा गया. पुलिस और सुरक्षाबल जॉइंट ऑपरेशन चलाया.
कश्मीर जोन की पुलिस की ओर से जानकारी दी गई थी कि आतंकी लगातार महिलाओं, बच्चों, निहत्थे पुलिसकर्मियों और बाहरी मजदूरों समेत निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनके प्रयासों को नाकाम किया जा रहा है. कश्मीर के सभी 3 क्षेत्रों में विशेष रूप से विदेशी आतंकवादियों के खिलाफ हमारा ऑपरेशन एक साथ जारी रहेगा.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









