
J&K: कश्मीरी पंडितों की 'फियर फाइल्स', 370 हटने के बाद से टारगेट किलिंग की 14 वारदातें
AajTak
बडगाम जिले की एक तहसील में राजस्व अधिकारी के पद पर कार्यरत राहुल भट्ट की आतंकियों ने गुरुवार को दफ्तर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी. वहीं वारदात के 24 घंटे के भीतर सेना ने हत्यारे आतंकियों को मार गिराया.
कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से ही कश्मीरी पंडितों की घर वापसी के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन पिछले तीन सालों की हकीकत यह है कि जो कश्मीरी पंडित पहले से वहां रह रहे थे, उनको भी रहने नहीं दिया जा रहा है. उनकी हत्या हो रही है. राहुल भट्ट की टारगेट किलिंग इसका सबूत है.
अप्रैल में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने संसद को बताया था कि धारा 370 हटने के बाद पीएम डेवलपमेंट पैकेज के तहत सरकारी नौकरी करने के लिए 2105 कश्मीरी पंडित घाटी लौटे हैं. तीन साल में 14 हिंदुओं की टारगेट किलिंग कर दी गई, जिनमें 4 कश्मीरी पंडित थे.
आतंकियों ने इन्हें बनाया निशाना
7 अक्टूबर, 2021 :श्रीनगर : कश्मीरी पंडित दीपक चंद को आतंकियों ने स्कूल में घुसकर गोलियों से भून डाला.
5 अक्टूबर, 2021: श्रीनगर: केमिस्ट माखन लाल बिंद्रू को आतंकियों ने नाम पूछकर सरेआम गोलियां मार दीं.
17 सितंबर, 2021: कुलगाम: कॉन्स्टेबल बन्टू सिंह की आतंकवादियों ने टारगेट किलिंग कर दी.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








