
J-K:अनंतनाग में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, लगातार हो रही फायरिंग
AajTak
दक्षिण कश्मीर के अरवानी में दो आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई. दोनों आतंकी रिहायशी इलाकों में घुस गए थे. इसके बाद सुरक्षाबलों ने दोनों को घेर लिया.
जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) के अनंतनाग स्थित अरवानी इलाके में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है. बता दें कि फिलहाल मुठभेड़ जारी है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










