
IVF के दौरान Fusion में हुई गलती, बदल गया बच्चे का पिता, DNA टेस्ट से खुला राज
AajTak
अमेरिका के एक शख्स को मजाक-मजाक में बेटे का डीएनए टेस्ट कराने के बाद ऐसी सच्चाई पता चली जिससे कि उसकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई. 12 साल के बेटे की टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद वह समझ नहीं पा रहा है कि आखिर उसके साथ ऐसा कैसे हुआ.
अमेरिका में IVF के दौरान Fusion में हुई गलती ने एक शख्स को बड़ी परेशानी में डाल दिया. 12 साल बाद मजाक में जब उसने बेटे का डीएनए टेस्ट कराया, तो सच्चाई सामने आई. अब पीड़ित ने क्लिनिक के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) अमेरिका के उटाह निवासी कपल डोना और वन्नेर जॉनसन के साथ जिंदगी बदल देने वाली घटना हुई. दो बेटों के माता-पिता बन चुके कपल के सामने 12 साल बाद बेटे को लेकर चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई. दरअसल मजाक में जब वन्नेर ने बड़े बेटे का डीएनए टेस्ट कराया, तो पता चला कि वह उसका बेटा नहीं है. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) बेवसाइट nzherald की रिपोर्ट के मुताबिक डोना और वन्नेर जॉनसन पहले से ही एक बच्चे के पिता थे. वे दूसरा बेटा चाहते थे, जिसके लिए 2007 में आईवीएफ के जरिये उन्होंने दूसरी बार गर्भधारण किया था. इसमें भी वो बेटे के पेरेंट्स बने. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












