
Israel-Iran Tensions LIVE Updates: इजरायली हमले के जवाब में ईरान का मिलिट्री ऑपरेशन, तेल अवीव पर दागी गईं सैकड़ों मिसाइलें, IDF भी एक्टिव
AajTak
Israel-Iran Tensions Latest Updates: ईरानी सरकारी मीडिया ने कहा कि 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस' मेजर जनरल मोहम्मद बाघेरी, आईआरजीसी प्रमुख मेजर जनरल होसैन सलामी और आईआरजीसी एयरोस्पेस कमांडर ब्रिगेडियर जनरल आमिर अली हाजीजादेह सहित कई ईरानी अधिकारियों की हत्या का बदला है.
ईरान पर इजरायली हमले के बाद शुरू हुए संघर्ष के बीच ईरान ने शुक्रवार देर रात इजरायल पर सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे. यह तेहरान द्वारा 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस' अभियान के तहत किया गया है. यह हमला हाल ही में इजरायल द्वारा किए गए हवाई हमलों के सीधे जवाब में किया गया है, जिसमें प्रमुख ईरानी सैन्य और परमाणु बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया था.
ईरानी सरकारी मीडिया ने कहा कि 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस' मेजर जनरल मोहम्मद बाघेरी, आईआरजीसी प्रमुख मेजर जनरल होसैन सलामी और आईआरजीसी एयरोस्पेस कमांडर ब्रिगेडियर जनरल आमिर अली हाजीजादेह सहित कई ईरानी अधिकारियों की हत्या का बदला है. ईरान-इजरायल संघर्ष से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स पढ़ें यहां...

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.








