
ISI ने रची टारगेट किलिंग की साजिश, आजतक को मिली खुफिया सूत्रों से जानकारी
AajTak
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर भारत को दहलाने की साजिश तैयार की है. खुफिया अलर्ट के मुताबिक आतंकियों ने टारगेट किलिंग की साजिश तैयार की है. इसकी हिटलिस्ट में 200 लोगों के नाम शामिल हैं. आजतक को भारतीय खूफिया एजेंसी के सूत्रों से ये जानकारी मिली है. पाकिस्तान के इस नापाक प्लान को लेकर खूफिया एजेंसियों ने जो अलर्ट जारी किया है आजतक के पास उस अलर्ट की कॉपी है. खूफिया जानकारी के मुताबिक 21 सितंबर को PoK के मुजफ्फराबाद में एक गोपनीय बैठक हुई. इस मीटिंग में भारत और जम्मू कश्मीर को आतंक से दहलाने का प्लान तैयार किया गया है. देखें ये रिपोर्ट.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









