
ISI के निशाने पर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल... शहजाद भट्टी टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, 3 आतंकी अरेस्ट
AajTak
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पाकिस्तान समर्थित शहजाद भट्टी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है. यह वही मॉड्यूल है जिस पर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई की हत्या की साजिश रचने का आरोप है. अनमोल को हाल ही में अमेरिका से भारत लाया गया है.
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पाकिस्तान खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर चल रहे एक टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. यह मॉड्यूल पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी चला रहा था, जो ISI से निर्देश लेकर भारत में टारगेट किलिंग और ग्रेनेड हमलों की साजिश रच रहा था. पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि इसका सबसे बड़ा टारगेट अनमोल बिश्नोई था.
एडिशनल CP प्रमोद कुमार कुशवाहा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आतंकी हरगुनप्रीत सिंह (पंजाब), विकास प्रजापति (दतिया, मध्य प्रदेश) और आरिफ (बिजनौर, उत्तर प्रदेश) सीधे शहज़ाद भट्टी से संपर्क में थे. ये वही लोग हैं जिन्होंने 25 नवंबर को पंजाब के गुरदासपुर सिटी पुलिस स्टेशन के बाहर हैंड ग्रेनेड फेंका था. ये हमला भट्टी के निर्देश पर किया गया था. मोबाइल चैट्स, वॉयस नोट्स से पुष्टि हो गई है.
तीनों आतंकी पंजाब में कई जगहों की रेकी कर चुके थे. वीडियो फुटेज, वॉयस चैट्स, लोकेशन डेटा और सोशल मीडिया ऐप्स पर हुई बातचीत से साफ है कि यह मॉड्यूल सिर्फ एक गैंग नहीं, बल्कि पूरी तरह से सक्रिय टेरर सेल की तरह काम कर रहा था. भट्टी सोशल मीडिया के ज़रिए युवाओं को भर्ती कर अपने साथ जोड़ता था और भारत में ग्रेनेड अटैक और टारगेट किलिंग की प्लानिंग करवा रहा था.
यह भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के 'छोटे' भाई के गुनाहों की 'बड़ी' है लिस्ट... जानिए कौन है अनमोल बिश्नोई!
इस मॉड्यूल के लिंक भी मिले हैं, जिन्हें दिल्ली पुलिस पंजाब पुलिस के साथ साझा करेगी. स्पेशल सेल का दावा है कि जल्द और गिरफ्तारियां होंगी. विकास के पास से एक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं. इस खुलासे के बाद अनमोल बिश्नोई की सुरक्षा बड़ा सवाल बन गई है. उसने 27 अक्टूबर को अपने वकील के ज़रिए कोर्ट में अर्जी दिया था कि शहज़ाद भट्टी से उसे जान का वास्तविक खतरा है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










