
Ire Vs Eng T20 WC: बारिश ने करा दी आयरलैंड की मौज, डकवर्थ लुइस नियम की मदद से इंग्लैंड को 5 रनों से हराया
AajTak
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. आयरलैंड ने इंग्लैंड को 5 रनों से हरा दिया है, इस मैच में बारिश ने खेल बिगाड़ दिया. और अंत में डकवर्थ लुइस नियम की मदद से आयरलैंड को ऐतिहासिक जीत मिल गई.
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 मुकाबले में बुधवार को एक गजब का मैच देखने को मिला. बारिश से बाधित इस मैच में पूरा खेल तो नहीं हो पाया, लेकिन आयरलैंड ने यहां इंग्लैंड को मात जरूर दे दी. इंग्लैंड अब मौसम को कोस रहा होगा, जिसने सेमीफाइनल की राह मुश्किल कर दी. मेलबर्न में हुए इस मैच में आयरलैंड ने डकवर्थ लुइस नियम की मदद से पांच रनों से जीत दर्ज की.
जिस वक्त बारिश की वजह से मैच रुका, तब इंग्लैंड डकवर्थ लुइस नियम के मुताबिक जो स्कोर होना चाहिए था उससे पांच रन पीछे था. बारिश इतनी जोर से हुई कि दोबारा मैच शुरू होने की कोई संभावना ही नहीं थी, ऐसे में अंपायर्स ने मैच को यही बंद किया और नतीजा घोषित कर दिया, जो आयरलैंड के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ.
स्कोरबोर्ड-
आयरलैंड- 157/10 (19.2 ओवर)इंग्लैंड- 105/5 (14.3 ओवर)
मैच में ऐसे आयरलैंड ने मारी बाजी इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया था. आयरलैंड ने यहां पहले बैटिंग करते हुए 157 रनों का स्कोर बनाया. पॉल स्टर्लिंग ने एक बार फिर टीम को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन यहां कमाल कप्तान एंडी बलबर्नी ने किया, जिन्होंने 47 बॉल में 62 रनों की कमाल की पारी खेली. एंडी ने इस दौरान 5 चौके और 2 छक्के जमाए. ये उनका टी20 विश्व कप में पहला और कुल आठवां अर्धशतक है. उन्होंने लोरकान टकर (27 गेंदों पर 34 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की.
AN HISTORIC WIN FOR IRELAND 🙌#T20WorldCup | #IREvENG pic.twitter.com/QvLpQYRpSL

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










