
IRCTC Tour Package: सिर्फ 11 हजार में करें सबरीमाला की यात्रा, इस दिन से शुरू होगी ट्रिप, जानें डिटेल
AajTak
IRCTC ने सबरीमाला सहित कई जगहों पर घूमने के लिए एक टूर पैकेज लॉन्च किया है. इस पैकेज में आपके रहने-खाने और घूमने का भी इंतजाम होगा. तो चलिए आपको बताते हैं कैसे बुक कर सकते हैं पैकेज और कितना आएगा खर्च.
IRCTC Tour Package: दुनियाभर में सबरीमाला मंदिर काफी प्रसिद्ध है. अगर आप अपने परिवार के साथ नवंबर में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी का टूर पैकेज आपके लिए बेस्ट है. इसमें आपके घूमने-रहने और घूमने का भी खर्च शामिल होगा. आइए जानते हैं कितना आएगा खर्च.
यहां जानें ट्रिप डिटेल IRCTC के इस टूर पैकेज का नाम Sabarimala yatra है. इस पैकेज में आपके रहने-खाने और घूमने का भी इंतजाम होगा. आइए आपको बताते हैं कैसे बुक कर सकते हैं पैकेज और कितना आएगा खर्च.
कितने दिनों की होगी ट्रिप? यह ट्रिप पैकेज 4 रात और 5 दिनों की होगी. इस ट्रिप की शुरुआत सिकंदराबाद से होगी.
कहां-कहां घूमने का मिलेगा मौका? आईआरसीटीसी के पैकेज में आपको सबरीमाला, भगवान अयप्पा मंदिर छोटानिक्कारा देवी मंदिर घूमने का मौका मिलेगा.
पैकेज बुक करने में कितना आएगा खर्च? अगर आप इकॉनोमी क्लास के लिए टिकट बुक करना चाहते हैं तो आपको 11475 रुपये लगेंगे. इसमें आपके साथ कोई 5 से 11 साल का बच्चा जाता है तो आपको 10655 रुपये लगेंगे. स्टैंडर्ड पैकेज में आपको 18790 रुपये लगेंगे. कंफर्ट पैकेज के लिए आपको 24215 रुपये लगेंगे.
यहां चेक करें कैंसिलेशन पॉलिसी अगर आप ट्रिप शुरू होने के 15 दिन पहले टिकट कैंसिल करते हैं तो आपको पैकेज के किराए से 250 रुपये काट कर दिए जाएंगे. पैकेज शुरू होने के 08-14 दिन पहले टिकट कैंसिल करने पर पैकेज कॉस्ट से 25 फीसदी काट कर दिया जाएगा. पैकेज शुरू होने के 04 से 7 दिन पहले टिकट कैंसिल करने पर 50 फीसदी काट कर दिया जाएगा. अगर आप ट्रिप शुरू होने के 4 दिन पहले पैकेज बुक करते हैं तो आपको एक रुपया भी नहीं मिलेगा.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








