
IRCTC: सस्ते में 5 ज्योतिर्लिंग के दर्शन का मौका, रेलवे लाया ये शानदार पैकेज, जानें डिटेल
AajTak
आईआरसीटीसी के ट्वीट के मुताबिक, इस पैकेज के जरिए 5 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का मौका है. ये यात्रा जयपुर से शुरू होगी. एक शख्स के लिए इसका कम से कम किराया 21390 रुपये है. इस पैकेज में खाने-पीने और रहने की सुविधा मुफ्त में मिलेगी.
भारतीय रेलवे के सहयोगी आईआरसीटीसी एक खास टूर पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज में ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे. ये यात्रा 9 दिन की होगी. इसकी शुरुआत 4 फरवरी 2023 से होगी. साथ ही इसका किराया भी बेहद कम है. इसमें 5 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए जाएंगे. आइये जानते हैं इसकी पूरी डिटेल.
आईआरसीटीसी के ट्वीट के मुताबिक, इस पैकेज के जरिए 5 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का मौका है. ये यात्रा जयपुर से शुरू होगी. एक शख्स के लिए इसका कम से कम किराया 21390 रुपये है. इस पैकेज में खाने-पीने और रहने की सुविधा मुफ्त में मिलेगी. बता दें कि आईआरसीटीसी लिमिटेड इस पैकेज के तहत नासिक (त्रयंबकेश्वर), औरंगाबाद (ग्रिशेश्वर), पुणे (भीमाशंकर), द्वारका (नागेश्वर) जैसे दिव्य स्थानों की यात्रा को कवर करेगा. इसमें 3AC श्रेणी में भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन द्वारा "05 ज्योतिर्लिंग यात्रा" रेल टूर पैकेज चलाया जाएगा.
पैकेज की डिटेल्स
किराया
इस पैकेज में स्टैंडर्ड कैटेगिरी में सिंगल व्यक्ति का किराया 27810 रुपये, डबल और ट्रिपल ऑक्युपेसी का किराया 21390 रुपये प्रति व्यक्ति है. वहीं सुपीरियर श्रेणी में सिंगल ऑक्युपेसी का किराया 31500 रुपये, डबल ऑक्युपेसी का किराया 24230 रुपये प्रति व्यक्ति है. इसके अलावा सुपीरियर कैटेगिरी में 5 से 11 साल तक बच्चे के लिए 21810 रुपये खर्च होगा. जबकि स्टैंडर्ड में 19260 रुपये प्रति का खर्चा आएगा.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










