
IRCTC: मैसूर-कूर्ग और ऊटी घूमने का शानदार ऑफर, फ्लाइट ट्रैवल समेत मिलेंगी ये सुविधाएं
AajTak
IRCTC इस टूर पैकेज के जरिए मैसूर, कूर्ग और ऊटी के सबसे अफोर्डेबल और सबसे ज्यादा आकर्षक स्थलों को कवर कर रहा है. 11 अप्रैल को पर्यटक मुंबई हवाई अड्डे से सुबह 8.30 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ान भर सकेंगे.
IRCTC Package for Mysuru: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) मैसूर, कूर्ग और ऊटी के लिए विशेष हवाई पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज का नाम "SERENE MYSURU-COORG-OOTY" है. यह पैकेज 5 रात और 6 दिन का है. जिसकी शुरुआत 11 अप्रैल 2022 से होने जा रही है. जानिए पैकेज की डिटेल If a soothing and scenic vacation is what you crave, then have the perfect package for you! #IRCTCTourism presents ‘Serene Mysore-Coorg-Ooty’, an all-incl. 6D/5N tour package starting at Rs. 28,000/-pp* only. #Book today on https://t.co/p2r2ImczcG *T&C Apply@AmritMahotsav

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








