
IRCTC: अक्टूबर में चलेगी स्वदेश दर्शन ट्रेन, इन ज्योतिर्लिंगों के कर सकेंगे दर्शन, जानें किराया
AajTak
IRCTC Tour Package: स्वदेश दर्शन टूरिस्ट ट्रेन अगले महीने यानी अक्टूबर 2022 की 15 तारीख को शुरू होने जा रही है. गोरखपुर से शुरू होने वाली इस यात्रा के दौरान पर्यटक ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर,बेट द्वारका और शिवराजपुर बीच के दर्शन करेंगे. आइए जानते हैं इस टूर पैकेज का किराया और बुकिंग की डिटेल्स.
IRCTC Jyotirlinga Yatra Special Train: त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है. ऐसे में अगर आप ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. स्वदेश दर्शन टूरिस्ट ट्रेन अगले महीने यानी अक्टूबर 2022 की 15 तारीख को शुरू होने जा रही है. गोरखपुर से शुरू होने वाली इस यात्रा के दौरान पर्यटक ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर,बेट द्वारका और शिवराजपुर बीच के दर्शन करेंगे.
7 रात और 8 दिनों की इस यात्रा के दौरान यात्रियों को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर आईआरसीटीसी की तरफ से कराया जाएगा. खास बात यह है कि गोरखपुर के साथ-साथ इस ट्रेन में पर्यटक वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ और वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन से भी अपनी यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं.
जानिए कितना होगा किराया स्वदेश दर्शन योजना के तहत लॉन्च हो रहे इस टूर पैकेज में आम पर्यटकों के बजट को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में स्लीपर क्लास के कोच लगाए जाएंगे. दरअसल, ये सर्दियों का मौसम शुरू हो रहा है. शायद यही वजह है कि आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज के लिए स्लीपर क्लास की ट्रेन का चयन किया है. इस टूर पैकेज के स्लीपर क्लास का किराया ₹15150/- प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है.
इन ज्योतिर्लिंगों के कराए जाएंगे दर्शन और ऐसे करें बुकिंग IRCTC द्वारा स्वदेश दर्शन योजना के तहत लांच किए जा रहे इस टूर पैकेज के दौरान पर्यटक ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर,सोमनाथ, नागेश्वर,बेट द्वारका और शिवराजपुर बीच का दर्शन करेंगे. इस टूर पैकेज की बुकिंग के लिए पर्यटक आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट irctctourism.com पर जाना होगा.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










