
iQOO Neo 6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, 64MP कैमरा के साथ मिलेगी फास्ट चार्जिंग, जानिए खास फीचर्स
AajTak
iQOO Neo 6 Launch Date In India: स्मार्टफोन मार्केट में एक और दमदार प्लेयर की एंट्री होने वाली है. चीनी ब्रांड iQOO अपना मिड रेंज स्मार्टफोन इस महीने लॉन्च करेगा. इसमें 64MP का कैमरा और Snapdragon 870 प्रोसेसर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
iQOO भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है, जो मिड रेंज सेगमेंट का डिवाइस होगा. कंपनी iQOO Neo 6 को भारत लेकर आ रही है. पिछले कुछ दिनों से टीज हो रहे इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है. लॉन्च डेट के साथ कंपनी ने इसके कुछ फीचर्स भी कन्फर्म कर दिए हैं.
फोन में Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर मिलेगा. हैंडसेट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा. ब्रांड इस फोन को चीनी बाजार में पहले ही लॉन्च कर चुका है, लेकिन भारत में यह अलग फीचर्स के साथ आ रहा है. आइए जानते हैं इस फोन की खास बातें.
चीनी ब्रांड का नया फोन इस महीने के आखिरी में यानी 31 मई को लॉन्च होगा. कंपनी ने इसका एक टीजर जारी कर लॉन्च डेट और डिजाइन दोनों ही कन्फर्म कर दिया है. यह ब्रांड का मिड रेंज स्मार्टफोन होगा.
रिपोर्ट्स की मानें iQOO Neo 6 की कीमत 30 हजार रुपये हो सकती है. कंपनी इसे Samsung Galaxy M53 और इस कीमत के दूसरे फोन्स की टक्कर में पेश कर सकती है. फोन ब्लू और रेनबो दो कलर ऑप्शन में आएगा.
भारतीय बाजार के लिए इसके स्पेसिफिकेशन्स की फिलहाल जानकारी नहीं है. रिपोर्ट्स की मानें तो iQOO Neo 6 में 6.62-inch का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. डिवाइस में ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 870 चिपसेट दिया जाएगा, जो 12GB RAM ऑप्शन के साथ आएगा.
कंपनी इसे तीन कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च कर सकती है. डिवाइस को पावर देने के लिए 4700mAh की बैटरी मिलेगी, जो 80W की चार्जिंग सपोर्ट करेगी. कैमरा की बात करें तो इसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












