
IPS सुसाइड केस: IAS पत्नी ने हरियाणा डीजीपी और एसपी के खिलाफ दी शिकायत, बोलीं- दोनों ने आत्महत्या के लिए उकसाया
AajTak
आईपीएस वाई पूरन कुमार का शव मंगलवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित अपने घर के बेसमेंट में पाया गया था. उनके पास से सुसाइड नोट और सर्विस गन बरामद हुई. उन्होंने सुसाइड नोट में कई आईपीएस और आईएएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इन्हीं के मद्देनजर अब उनकी पत्नी और आईएएस अधिकारी ने हरियाणा डीजीपी और रोहतक एसपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के आत्महत्या के मामले ने प्रशासन और समाज में हलचल मचा दी है. उनके निधन के एक दिन बाद ही उनकी पत्नी अमनीत पी. कुमार, IAS (2001 बैच, हरियाणा कैडर) ने हरियाणा के डीजीपी समेत वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई है.
दरअसल, आईएएस अमनीत कुमार इस घटना के वक्त मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व वाली डेलिगेशन में शामिल थीं, जो जापान गया हुआ था. बुधवार को ही वह वापस लौटी हैं. उन्होंने फिलहाल अपने पति का पोस्टमार्टम भी रुकवा दिया है. उनका कहना है कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलता, पोस्टमार्टम नहीं होगा.
अधिकारी की पत्नी ने अपनी शिकायत में डीजीपी हरियाणा शत्रुजीत सिंह कपूर और एसपी रोहतक नरेंद्र बिजारनिया के खिलाफ BNS की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाने) और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.
शिकायत में लगाए ये आरोप
अमनीत कुमार, जो कि हरियाणा सरकार में विदेशी सहयोग विभाग की कमिश्नर और सचिव हैं, ने अपनी शिकायत में लिखा कि उनके पति पर लगातार जातिगत भेदभाव, मानसिक उत्पीड़न और प्रशासनिक पक्षपात किया गया. उनका आरोप है कि 2020 से लेकर उनके पति की मृत्यु तक सीएस, एसीएस होम, डीजीपी हरियाणा, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार शिकायतें और अनुरोध भेजे गए, लेकिन उनका कोई ठोस समाधान नहीं किया गया.
आईपीएस ने सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










