
IPS पूरन कुमार सुसाइड केस: सिस्टम से टकराव या रिश्वत का दबाव?
AajTak
हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पूरन कुमार ने चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली. उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी. उनकी आईएएस पत्नी जापान दौरे पर हैं, जिनकी वापसी के बाद ही पोस्टमॉर्टम किया जाएगा. पुलिस को मौके से 8-9 पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कई खुलासे होने की बात कही जा रही है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










