
IPS की पत्नी और कुक हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार, पुराना फर्नीचर बेचने में लगा ₹1.8 लाख का चूना
AajTak
जालसाज ने पीड़ितों को अपना परिचय बेंगलुरु में एक फर्नीचर की दुकान के मालिक राहुल के रूप में दिया. आरोपी ने महिला के बैंक खाते से 1.07 लाख रुपये और अधिकारी के रसोइये के खाते से 80,000 रुपये की धोखाधड़ी की.
राष्ट्रीय राजधानी में एक आईपीएस अधिकारी की पत्नी और रसोइया से 1.8 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को इस साइबर धोखाधड़ी की घटना के बारे में जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पीड़ितों को अपनी पहचान बेंगलुरु में एक फर्नीचर की दुकान के मालिक राहुल के रूप में बताई थी.
दिल्ली पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, और जांच हो रही है. भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी ने अपनी शिकायत में कहा, 'मेरी पत्नी और रसोइया 30 अक्टूबर को साइबर धोखाधड़ी के शिकार हो गए. आरोपी ने खुद को ऑनलाइन बॉयर के रूप में खुद को प्रस्तुत किया.'
घर का पुराना फर्नीचर बेचने के चक्कर में लगा 1.8 लाख का चूना
एफआईआर के मुताबिक, शिकायतकर्ता आईपीएस अफसर की पत्नी ने अपने घर का पुराना फर्नीचर बेचने के लिए सोशल मीडिया पर ऑनलाइन एडवरटाइजमेंट दिया था. उन्हें आरोपी का फोन आया. जालसाज ने पीड़ितों को अपना परिचय बेंगलुरु में एक फर्नीचर की दुकान के मालिक राहुल के रूप में दिया. आरोपी ने महिला के बैंक खाते से 1.07 लाख रुपये और अधिकारी के रसोइये के खाते से 80,000 रुपये की धोखाधड़ी की.'
नेशनल साइबर क्राइम रिकॉर्डिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी. बाद में इसे नई दिल्ली जिला साइबर अपराध पुलिस स्टेशन को भेज दिया गया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑनलाइन और साइबर फ्रॉड इन दिनों काफी प्रचलन में हैं. इसलिए हम आपको बताना चाहते हैं कि बिना सत्यापन के किसी वेबसाइट या फोन कॉल पर अपने बैंक खाते, डेबिट या क्रेडिट कार्ड का विवरण कर्त मत साझा करें.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










