
IPS अधिकारियों ने तैयार किया आर्टिकल कलेक्शन, रेडिकलाइजेशन समेत 16 टॉपिक पर जोर
AajTak
रेडिकलाइजेशन और इससे निपटने के चैलेंज को लेकर 13 आईपीएस अधिकारियों ने अलग-अलग तरीके के आर्टिकल लिखे हैं, जिसमें मुस्लिम रेडिकलाइजेशन और बैन होने के बाद पीएफआई की गतिविधियों को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई है. इसके अलावा राजस्थान के टोंक के एसपी ने हिंदू रेडिकलाइजेशन को लेकर अपनी रिपोर्ट पेश की है.
दिल्ली में चल रहे DGP/IGP कॉन्फ्रेंस के लिए देश के IPS अधिकारियों का एक आर्टिकल संग्रह तैयार किया गया है, जिसमें अलग-अलग फील्ड के एक्सपर्ट अधिकारियों ने लेख लिखे हैं. 446 पेज की इस सारांश रिपोर्ट में 16 टॉपिक पर 192 पेपर्स छापे गए हैं, जिसके 3 अलग-अलग वॉल्यूम हैं.
इस रिपोर्ट के हर वॉल्यूम में 6 टॉपिक हैं, जिसमें 65 ऑफिसर्स ने अपने-अपने पेपर्स सबमिट किए हैं. हालांकि इस रिपोर्ट को पहले police.gov.in वेबसाइट पर अपलोड किया था उसके बाद इसको हटा लिया गया है. पहले वॉल्यूम में 16 टॉपिक पर लैंड बॉर्डर की सुरक्षा करना है. वहीं दूसरे में खालिस्तानी आतंकी और उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी दी गई. इसके बाद स्लीपर सेल और लोन वोल्फ अटैक, क्रिप्टो करेंसी, नक्सल के गढ़ पर टारगेट और रेडिकलाइजेशन व उसके चैलेंज है.
रेडिकलाइजेशन पर 13 IPS ने लिखे नोट
रेडिकलाइजेशन और इससे निपटने के चैलेंज को लेकर 13 आईपीएस अधिकारियों ने अलग-अलग तरीके के आर्टिकल लिखे हैं, जिसमें मुस्लिम रेडिकलाइजेशन और बैन होने के बाद पीएफआई की गतिविधियों को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई है. एक आईपीएस अधिकारी ने रेडिकलाइजेशन (विशेष रूप से मुस्लिम युवाओं का) महत्वपूर्ण चुनौतियों में से एक है.
मुस्लिम युवाओं के रेडिकलाइजेशन का जिक्र
लेख के मुताबिक, हमारे देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कई रेडिकल मुस्लिम संगठन हैं. भारत में सक्रिय मुस्लिम संगठन इसमें लगे हुए हैं और युवाओं को इस ओर धकेलने में जुटे हैं. इस सारांश आर्टिकल में लिखा गया है कि कट्टरपंथी संगठनों से निपटने के लिए हमें पहले उनकी विशेषताएं पहचान करनी होगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








