
IPL 2025 Final, RCB vs PBKS: फाइनल में बारिश बिगाड़ेगी खेल... मुकाबला धुला तो कौन बनेगा चैम्पियन? समझें पूरा गणित
AajTak
आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टक्कर होनी है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि फाइनल के दौरान अगर बारिश आ जाती है या किसी अन्य वजह से मुकबला नहीं हो पाता है तो चैम्पियन टीम का फैसला कैसे होगा...
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के फाइनल में 3 जून (मंगलवार) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच टक्कर होनी है. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से निर्धारित है. आरसीबी ने क्वालिफायर-1 मुकाबले में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई. वहीं पंजाब किंग्स ने क्वालिफायर-2 मैच में मुंबई इंडियंस (MI) को 5 विकेट से पराजित करके फाइनल में एंट्री ली.
आईपीएल के मौजूदा सीजन में बारिश का कहर भी देखने को मिला है और तीन मुकाबले धुल गए. यहां तक कि क्वालिफायर-2 मुकाबला भी बारिश की वजह से काफी देरी से शुरू हुआ था, जो अहमदाबाद में ही खेला गया था. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि आईपीएल 2025 के फाइनल के दौरान अगर बारिश आ जाती है या किसी अन्य वजह से मुकबला नहीं हो पाता है तो फिर चैम्पियन टीम का फैसला कैसे होगा. आइए इस बारे में जानते हैं...
यह भी पढ़ें: वीर को IPL जिता चुके श्रेयस, अब जारा के लिए फाइनल जीतने की चुनौती... क्रिकेट का सिनेमाई एंगल
बता दें कि बारिश या किसी अन्य कारणों के चलते 3 जून को मिनिमम पांच-पांच ओवरों का खेल संभव नहीं हो पाता है तो मैच रिजर्व डे (4 जून) में जाएगा. हालांकि बीसीसीआई ने अतिरिक्त 120 मिनट का समय रखा है, ताकि नतीजा एक दिन में आ जाए. फिर भी रिजल्ट नहीं निकलता है तो रिजर्व डे का प्रयोग होगा. रिजर्व डे में मैच वहीं से शुरू होगा जहां रुका था. अगर रिजर्व डे में भी बारिश का खलल पड़ता है और मिनिमम पांच-पांच ओवरों का खेल संभव नहीं हो पाता तो इंडियन प्रीमियर लीग के विजेता का फैसला सुपर ओवर से हो सकता है.
अगर सुपर ओवर भी नहीं हो पाता है तो पॉइंट्स टेबल के आधार पर विजेता का फैसला होगा. आपको बता दें कि मौजूदा सीजन में पंजाब किंग्स अंकतालिका में टॉप पर रही थी, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दूसरा स्थान हासिल किया था. यानी मुकबला धुलने पर पंजाब किंग्स को विजेता घोषित किया जाएगा.
प्लेऑफ के लिए ऐसा है रूल

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








