
IPL 2025: आईपीएल में सबसे ज्यादा ऑरेंज और पर्पल कैप विजेता कौन? विराट कोहली ने रचा इतिहास
AajTak
आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च को होगा. जबकि फाइनल मैच 25 मई को खेला जाएगा. पिछले यानी आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने खिताब जीता था. मगर बल्लेबाजी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली और गेंदबाजी में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले पेसर हर्षल पटेल छाए रहे थे. आइए जानते हैं IPL के अब तक के ऑरेंज और पर्पल कैप विनर्स के बारे में...
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का आगाज 22 मार्च को होगा. जबकि फाइनल मैच 25 मई को खेला जाएगा. पहला मैच ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा. IPL 2025 सीजन में इन 10 टीमों के बीच 65 दिनों में फाइनल समेत कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे.
पिछले यानी आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खिताब जीता था. मगर बल्लेबाजी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली और गेंदबाजी में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले पेसर हर्षल पटेल छाए रहे थे.
कोहली ने पूरे सीजन में बल्ले से शानदार खेल दिखाया और सर्वाधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी. जबकि हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप पर कब्जा जमाया था.
कोहली ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
कोहली ने आईपीएल 2024 में कुल 15 मैचों में 61.75 की औसत और 154.69 की स्ट्राइक रेट से 741 रन बनाए. इस दौरान किंग कोहली के बल्ले से 1 शतक और पांच अर्धशतक निकले. विराट ने दूसरी बार ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया.
इसके साथ ही कोहली ऐसे पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने आईपीएल में दो बार ऑरेंज कैप जीता है. इससे पहले कोहली ने 2016 के सीजन में 973 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम किया था. आइए जानते हैं IPL के अब तक के ऑरेंज और पर्पल कैप विनर्स के बारे में...

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...












