
IPL 2023 RCB vs RR: मैक्सवेल- डु प्लेसिस के कमाल से जीती RCB, आखिरी ओवर में हारा राजस्थान
AajTak
आईपीएल 2023 में आरसीबी ने अपनी चौथी जीत हासिल की है. 23 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए मुकाबले में आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को सात रनों से हरा दिया. आरसीबी की जीत के हीरो ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस रहे.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल के एक रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को सात रनों से हरा दिया. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 23 अप्रैल (रविवार) को हुए मुकाबले में आरसीबी ने राजस्थान को जीत के लिए 190 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन वह 20 ओवर्स खेलने के बावजूद छह विकेट पर 182 रन ही बना सकी.
आरसीबी की जीत के हीरो ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस रहे, जिन्होंने शानदार पारियां खेलीं. मैक्सवेल ने 77 और फाफ डु प्लेसिस ने 62 रनों का योगदान दिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की सात मुकाबलों में यह चौथी जीत रही और वह अंकतालिका में पांचवें नंबर पर आ गई है.
🔙 to 🔙 victories for @RCBTweets 😎 Impact Player @HarshalPatel23 gets the job done for his side as #RCB complete a 7-run win over #RR 🙌🏻 Scorecard ▶️ https://t.co/lHmH28JwFm#TATAIPL | #RCBvRR pic.twitter.com/tBfj4otND4
190 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत खराब रही और उसने एक रनों के स्कोर पर ही जोस बटलर का विकेट खो दिया. बटलर बिना खात खोले मोहम्मद सिराज की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद यशस्वी जासवाल और देवदत्त पडिक्कल के बीच दूसरे विकेट के लिए 98 रनों की पार्टनरशिप हुई. पडिक्कल ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन बनाए, जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल रहा. डेविड विली ने पडिक्कल को कोहली के हाथों कैच आउट कराके इस पार्टनरशिप का अंत किया.
कुछ देर बाद राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल का भी विकेट खो दिया, जो हर्षल पटेल की गेंद पर कोहली के हाथों ही लपके गए. यशस्वी ने 37 गेंदों पर 47 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो सिक्स शामिल रहे. इसके बाद संजू सैमसन ने कुछ तगड़े शॉट्स लगाए, लेकिन उनकी पारी ज्यादा नहीं चली और वह 22 रनों के निजी स्कोर पर हर्षल पटेल का शिकार बने. सैमसन के आउट होने के समय राजस्थान का स्कोर 15.2 ओवर में चार विकेट पर 125 रन था.
आखिरी ओवर में बनाने थे 20 रन

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









