
IPL 2023, Qualifier 1 GT vs CSK: IPL फाइनल में धोनी ब्रिगेड की धमाकेदार एंट्री, गुजरात टाइटन्स को मिली करारी हार
AajTak
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 के फाइनल में जगह बना ली है. चेपॉक में खेले गए क्वालिफायर-1 में धोनी की कप्तानी वाली सीएसके ने गुजरात टाइटन्स को 15 रनों से हरा दिया. फाइनल मुकाबला 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है.
एमएस धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 के फाइनल में जगह पक्की कर ली है. 23 मई (मंगलवार) को खेले गए क्वालिफायर-1 मैच में सीएसके ने गुजरात टाइटन्स को 15 रनों से हरा दिया. 173 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स 20 ओवरों में 157 रनों पर सिमट गई. इस हार के बाद गुजरात टाइटन्स के पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका रहेगा.
गुजरात टाइटन्स अब 26 मई को दूसरे क्वालिफायर मैच में उतरेगी. दूसरे क्वालिफायर में गुजरात का सामना मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स बीच होने वाले एलिमिनेटर मैच के विजेता से होगा. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रिकॉर्ड 10वें बार फाइनल में पहुंची. अब सीएसके की कोशिश पांचवीं दफा आईपीएल टाइटल जीतने की होगी.
173 रनों के टारेगट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और उसने पावरप्ले में ही दो विकेट गंवा दिए. सबसे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा आउट हुए, जिन्हें दीपक चाहर ने मथीशा पथिराना के हाथों कैच आउट कराया. वहीं हार्दिक पंड्या 8 रन बनाकर महीष तीक्ष्णा की गेंद पर जडेजा के हाथों लपके गए. 41 रनों पर दूसरा विकेट गिरने के बाद दासुन शनाका और ओपनर शुभमन गिल के बीच तीसरे विकेट के लिए 31 रनों की पार्टनरशिप हुई.
रवींद्र जडेजा ने दासुन शनाका (17) को आउट करके इस पार्टनरशिप को तोड़ा. शनाका के आउट होने के बाद सीएसके ने मैच पर पकड़ बना ली. देखते ही देखते गुजरात का स्कोर छह विकेट पर 98 रन हो गया. यहां से विजय शंकर और राशिद खान ने 38 रन जोड़कर गुजरात को मुकाबले में लौटाने का भरसक प्रयास किया. मथीशा पथिराना ने शंकर को चलता कर ना सिर्फ इस पार्टनरशिप को तोड़ा, बल्कि सीएसके की जीत की राह भी आसान कर दी. जब राशिद खान नौवें विकेट के रूप में आउट हुए तो सीएसके की जीत पक्की हो गई.
गुजरात टाइटन्स की ओर से शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक सिक्स शामिल रहा. वहीं राशिद खान ने तीन चौके और दो छक्के की मदद से 30 रनों की पारी खेली. चेन्नई की ओर से मथीशा पथिराना, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर और महीष तीक्ष्णा ने दो-दो विकेट चटकाए.
गुजरात टाइटन्स के ऐसे गिरे विकेट्स: पहला विकेट- ऋद्धिमान साहा 12 रन (22/1) दूसरा विकेट- हार्दिक पंड्या 8 रन (41/2) तीसरा विकेट- दासुन शनाका 17 रन (72/3) चौथा विकेट- डेविड मिलर 4 रन (88/4) पांचवां विकेट- शुभमन गिल 42 रन (88/5) छठा विकेट- राहुल तेवितिया 3 रन (98/6) सातवां विकेट- विजय शंकर 14 रन (136/7) आठवां विकेट- दर्शन नालकंडे 0 रन (136/8)नौवां विकेट- राशिद खान 30 रन (142/9) दसवां विकेट- मोहम्मद शमी 5 रन (157/10)

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






