
IPL 2023 MI Vs RR Match: 1000वां मैच बना यादगार... IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, जानकर हैरान रह जाएंगे
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में रविवार (30 अप्रैल) को डबल हेडर खेला गया था. पहले मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से हराया. इसके बाद दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच बेहद रोमांचक हुआ, जिसमें मुंबई ने 6 विकेट से बाजी मारी. दोनों मैच हाई स्कोरिंग रहे....
IPL 2023 MI Vs RR Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में रविवार (30 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच एक हाईस्कोरिंग और रोमांचक मैच खेला गया. इस मुकाबले में चीते की रफ्तार वाला कैच और छक्कों की बौछार जैसे तमाम रोमांच देखने को मिले. साथ ही IPL के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक ही दिन में 4 बार 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बना है.
खास बात यह है कि यह आईपीएल इतिहास का 1000वां मैच रहा. दरअसल, रविवार को डबल हेडर खेला गया था. इसके तहत दूसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसमें संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान टीम ने 213 रनों का टारगेट दिया था. इसके जवाब में मुंबई टीम शानदार टक्कर दी.
आखिरी ओवर में डेविड ने 3 छक्के जमाए
मुकाबला आखिरी ओवर तक गया. आखिरी ओवर में मुंबई की टीम को जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी. तब क्रीज पर टिम डेविड और तिलक वर्मा काबिज थे. ऐसे में संजू ने कैरेबियन तेज गेंदबाज जेसन होल्डर पर भरोसा जताया और गेंद उन्हें थमाई. यहां तक फैन्स को लग रहा था कि यह मैच राजस्थान की झोली में जा सकता है.
.@ybj_19 rose to the occasion and scored his Maiden IPL century as he receives the Player of the Match award 👏🏻👏🏻 Scorecard ▶️ https://t.co/trgeZNGiRY #IPL1000 | #TATAIPL | #MIvRR pic.twitter.com/KfCyvlwUXE
किसी भी गेंदबाज के लिए एक ओवर में 17 रन डिफेंड करना ज्यादा मुश्किल काम नहीं था. ऐसी स्थिति में अक्सर गेंदबाज ही जीतता है. होल्डर के सामने टिम डेविड थे. किसी को उम्मीद भी नहीं थी कि डेविड ने पूरा मन बना लिया था रिंकू सिंह बनने का. जिस तरह रिंकू ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के लगाकर मैच जिताया था.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








