
IPL 2022: Hardik Pandya को मुंबई ने क्यों नहीं किया था रिटेन? सामने आई वजह
AajTak
ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को जब मुंबई इंडियंस ने रिटेन नहीं किया था, उस वक्त हर किसी को हैरानी हुई थी. अब ज़हीर खान ने बताया है कि आखिर इसके पीछे क्या कारण रहा था.
Hardik Pandya, IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मेगा ऑक्शन कुछ ही दिनों में होने वाला है. इस बार कई बड़े नाम ऑक्शन में जाते हुए दिखाई देंगे, क्योंकि टीमों को सिर्फ गिने-चुने खिलाड़ियों को रिटेन करना था. मुंबई इंडियंस ने भी जिन चार खिलाड़ियों को रिटेन किया, उनमें ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का नाम नहीं था. इसने हर किसी को हैरान किया था, लेकिन अब इसका कारण भी पता लग गया है. मुंबई इंडियंस के थिंक टैंक का हिस्सा ज़हीर खान ने एक इंटरव्यू में बताया है कि क्यों मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को रिटेन नहीं किया है. ज़हीर खान के मुताबिक, हार्दिक पंड्या अपनी फिटनेस पर लगातार काम कर रहे हैं. लेकिन रिटेंशन का फैसला बहुत आसानी से नहीं होता है, उसमें काफी बातों का ध्यान रखना पड़ता है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












