
IPL 2022: जेसन रॉय ने छोड़ा IPL, क्या मिलेंगे ऑक्शन के 2 करोड़ रुपये? जानें
AajTak
जेसन रॉय ने आईपीएल में नहीं खेलने का फैसला लिया है. गुजरात टाइटन्स ने मेगा ऑक्शन में जेसन रॉय को खरीदा था, लेकिन उन्होंने बायो-बबल का हवाला देकर टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के शुरू होने से ठीक पहले गुजरात टाइटन्स के जेसन रॉय ने बड़ा फैसला लिया है. जेसन रॉय आईपीएल 2022 में हिस्सा नहीं लेंगे, उन्होंने बायो-बबल के कारण यह फैसला लिया है. हालांकि, जेसन रॉय के इस फैसले पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं क्योंकि कुछ दिन पहले ही जब आईपीएल ऑक्शन हुआ, तब उन्हें 2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. लेकिन अब एक सवाल यह भी होता है कि अब अगर जेसन रॉय इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा नहीं लेंगे, तो क्या उन्हें आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट के 2 करोड़ रुपये मिलेंगे या नहीं. आईपीएल में सैलरी को लेकर क्या नियम हैं, इसके बारे में जान सकते हैं... किसी भी खिलाड़ी को कोई जब टीम खरीदती है, तब ऑक्शन के जरिए उनकी बोली लगती है. एक खिलाड़ी बेस प्राइस के तहत ही ऑक्शन में जाता है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












