
IPL 2021: Play off qualify के लिए क्या होगी Mumbai Indians की रणनीति?
AajTak
ज्यों-ज्यों प्लेऑफ के दिन नजदीक आ रहे हैं. IPL 2021 का रोमांच बढ़ता जा रहा है. UAE लेग में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस की हवा निकल गयी है. पिछले पांच मैचों में मुंबई ने सिर्फ एक जीत हासिल की है. टीम के 10 पॉइंट है. और नेट रनरेट -0.453 है. जोकि बेहद खराब है. 49 मुकाबले खेले जा चुके हैं और तीन टीमों ने प्लेऑफ में जगह बना ली है. इस सीजन अब तक 43 लीग मुकाबले खेले जा चुके हैं और 13 बचे हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK), दिल्ली कैपिटल्स (DC), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीमें प्लेऑफ में पहुंचने की दहलीज पर है, वहीं राजस्थान रॉयल्स (RR), पंजाब किंग्स (PBKS) जैसी टीमों की हालत खस्ता है. देखिए ये वीडियो.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.










