
IPL 2021: बायो बबल से बाहर निकले कोहली, मुंबई पहुंचकर शेयर की ये Photo
AajTak
कोहली इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद मुंबई स्थित अपने घर पहुंचे. RCB के कप्तान विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने फ्लैट की बलकनी में बैठे हुए हैं.
कोरोना महामारी के खतरे से बचने के लिए खिलाड़ियों को बायो बबल में रहना पड़ता है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड सीरीज में खिलाड़ियों और स्पोर्ट स्टाफ के लिए ये बेहद मुश्किल रहा. वहीं, 9 अप्रैल से इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत होने जा रही है. खिलाड़ियों को लीग से पहले बायो बबल में रहना होगा. लेकिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इससे ब्रेक लेने का फैसला लिया है. कोहली इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद मुंबई स्थित अपने घर पहुंचे. RCB के कप्तान विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने फ्लैट की बलकनी में बैठे हुए हैं. उन्होंने लिखा कि घर जैसा कुछ भी नहीं. बता दें कि कोहली 1 अप्रैल को आरसीबी के कैंप से जुड़ेंगे. इसके दो दिन बाद टीम चेन्नई में अपनी ट्रेनिंग शुरू करेगी. टीम के कई खिलाड़ी पहले ही वहां पहुंच चुके हैं.More Related News

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












