
IPL 2021: चौथी बार चैम्पियन बनी धोनी की CSK, चंद ओवर में बाजी पलट ऐसे KKR को दी मात
AajTak
आईपीएल 2021 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई के बॉलर्स ने कमाल कर दिया. शानदार शुरुआत करने वाली कोलकाता की टीम आखिरी में चेन्नई के बॉलर्स के सामने फेल दिखी.
CSK Vs KKR: महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर आईपीएल का खिताब जीत गई है. चेन्नई ने कोलकाता को 27 रनों से हराया और चौथी बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. आईपीएल 2021 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ज़बरदस्त मुकाबला देखने को मिला. Urs Anbuden Everywhere 😍🥳#SuperCham21ons#CSKvKKR #WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/d1o6VNnxE4

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









