
IPL में आज 'सुपर' शनिवार... ऋषभ पंत के सामने होंगे शुभमन गिल, हैदराबाद टीम पर भी नजरें
AajTak
आईपीएल 2025 में आज दो मुकाबले खेले जाने हैं. पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स की टक्कर होगी. फिर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी.
IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2025 में शनिवार (12 अप्रैल) को दो मुकाबले खेले जाने हैं. दिन के पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटन्स (GT) की टक्कर होगी. यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा.
शानदार प्रदर्शन कर रही गुजरात टाइटन्स
गुजरात टाइटन्स ने पहला मुकाबला गंवाने के बाद लगातार चार मैच जीते हैं और वह बेहतर नेट रनरेट के कारण दिल्ली कैपिटल्स (DC) से ऊपर पहले स्थान पर है. दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स ने अभी तक पांच में से तीन मैचों में जीत हासिल की है और वो छठे नंबर पर है. इस मुकाबले में ऋषभ पंत के कंधों पर लखनऊ की टीम की बागडोर रहेगी, वहीं शुभमन गिल गुजरात टाइटन्स की कप्तानी करेंगे.
लखनऊ-गुजरात के मैच में आक्रामक बल्लेबाजों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी. लखनऊ के लिए निकोलसन पूरन ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है और कुल 288 रन बनाए हैं. वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज ने अभी तक 25 चौके और 24 छक्के लगाए हैं, लेकिन गुजरात के खिलाफ मैच में उन्हें मोहम्मद सिराज की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है. इस तेज गेंदबाज ने पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन किया है. सिराज के नाम पर मौजूदा सीजन में पांच मैचों में कुल 10 विकेट दर्ज हैं.
मोहम्मद सिराज के खिलाफ पावरप्ले में बड़े शॉट खेलना आसान नहीं होगा. गुजरात टाइटन्स को साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की अभी तक कोई खास कमी नहीं खली है क्योंकि प्रसिद्ध कृष्णा ने सिराज का अच्छी तरह से साथ दिया है. बाएं हाथ के स्पिनर आर. साई किशोर अपने शानदार प्रदर्शन से टीम के मुख्य स्पिनर राशिद खान पर हावी हो गए हैं. हालांकि राशिद ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ पिछले मैच में अच्छी गेंदबाजी करके लय हासिल करने के संकेत दिए थे.
पंत की फॉर्म चिंता का सबब, गिल से भी बड़ी पारी की आस

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...











