
IPL: बीसीसीआई ने बदला बड़ा नियम, वक्त की पाबंदी को लेकर हुआ सख्त
AajTak
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 9 अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. बीसीसीआई ने नियम ने बनाया है कि अब हर टीम को 90 मिनट में अपने 20 ओवर पूरे करने होंगे.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 9 अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. बीसीसीआई ने नियम ने बनाया है कि अब हर टीम को 90 मिनट में अपने 20 ओवर पूरे करने होंगे. इससे पहले 20वां ओवर 90वें मिनट में जरूर शुरू होने का नियम था. बीसीसीआई के मुताबिक, मैच की टाइमिंग को नियंत्रित करने के लिए हर पारी का 20वां ओवर 90 मिनट में समाप्त होना चाहिए. पहले 20वां ओवर 90वें मिनट में शुरू होना चाहिए था. बीसीसीआई ने कहा कि आईपीएल मैचों में हर घंटे में औसतन 14.11 ओवर फेंकने होंगे. बिना किसी रुकावट के होने वाले मैच की एक पारी 90 मिनट में खत्म होनी चाहिए.More Related News

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












