
IPL फाइनल के लिए टेस्ट मैच छोड़ सकता है दिल्ली कैपिटल्स का ये ऑलराउंडर
AajTak
इंग्लैंड के हरफनमौला क्रिस वोक्स की आईपीएल (IPL) टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) अगर फाइनल में पहुंचती है, तो उन्हें एक टेस्ट खेलने से वंचित रहना पड़ सकता है.
इंग्लैंड के हरफनमौला क्रिस वोक्स की आईपीएल (IPL) टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) अगर फाइनल में पहुंचती है, तो उन्हें एक टेस्ट खेलने से वंचित रहना पड़ सकता है. लेकिन उन्होंने कहा कि भारत में इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह बनाने के लिए ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलेगा. वोक्स ने पिछली बार पारिवारिक कारणों से आईपीएल नहीं खेलने का फैसला लिया था, लेकिन दिल्ली ने उन्हें टीम में बनाए रखा. वह भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भी इंग्लैंड टीम में थे, लेकिन रोटेशन नीति के तहत एक भी मैच खेले बिना लौट गए.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










