
IPL नीलामी: मॉरिस से मैक्सवेल, अजहरुद्दीन से अर्जुन तक...किसे किसने खरीदा, देखें पूरी लिस्ट
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी चेन्नई में हुई. आईपीएल की आठ फ्रेंचाइजी ने 61 स्थानों को भरने के लिए बोली लगाई. नीलामी में 57 खिलाड़ी बिके, जिसमें से 22 विदेशी है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी चेन्नई में हुई. आईपीएल की आठ फ्रेंचाइजी ने 61 स्थानों को भरने के लिए बोली लगाई. नीलामी में 57 खिलाड़ी बिके, जिसमें से 22 विदेशी है. बोली में किस फ्रेंचाइजी ने किस खिलाड़ी को कितने में खरीदा हम आपको यहां बताएंगे. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) - के. गौतम (9.25 करोड़ रु.), मोईन अली (7 करोड़), चेतेश्वर पुजारा (50 लाख), के भगत वर्मा (20 लाख), सी हरि निशांत (20 लाख), एम हरिनकर रेड्डी (20 लाख). दिल्ली कैपिटल्स (DC) - टॉम कुरेन (5.25 करोड़ रु.), स्टीव स्मिथ (2.2 करोड़), सैम बिलिंग्स (2 करोड़), उमेश यादव (1 करोड़), रिपल पटेल (20 लाख), विष्णु विनोद (20 लाख), लुकमान मेरीवाला (20 लाख), एम सिद्धार्थ (20 लाख).
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










