
IPL नीलामी: इस बॉलर को नहीं मिला भाव, पिछली बार 8.5 करोड़ में बिका था
AajTak
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 के सीजन में खेलते नजर नहीं आएंगे. इसका कारण है कि उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला.
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 के सीजन में खेलते नजर नहीं आएंगे. इसका कारण है कि उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला. चेन्नई में IPL के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी में शेल्डन कॉट्रेल को किसी भी फ्रेंचाइजी ने भाव नहीं दिया. ऐसा लगता है कि सभी फ्रेंचाइजी ने पंजाब किंग्स (पहले किंग्स इलेवन पंजाब) की गलतियों से सबक लिया है. दरअसल, 2020 की नीलामी में शेल्डन कॉट्रेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 8.50 करोड़ में खरीदा था. कॉट्रेल पंजाब की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. पंजाब किंग्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था. शेल्डन कॉट्रेल अपने 'सैल्यूट स्टाइल सेलिब्रेशन' के लिए भी जाने जाते हैं. विकेट लेने के बाद सैल्यूट ठोकने का उनका अंदाजा काफी सुर्खियों में रहता है. 2019 के वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच नॉटिंघम में खेले गए वर्ल्ड कप मुकाबले में कैरेबियाई गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल का जश्न मनाने का अंदाज देखने लायक था.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










