
IPL नीलामी: इन तीन ताबड़तोड़ बल्लेबाजों पर रह सकती है CSK की नजर
AajTak
महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स के पिछले सीजन के प्रदर्शन को हटा दें तो उसका आईपीएल में रिकॉर्ड शानदार रहा है. आईपीएल 2020 में CSK अंक तालिका में सबसे नीचे थी. उसने सिर्फ 6 मैचों में जीत दर्ज की थी.
चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की गिनती इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की चैम्पियन टीमों में होती है. महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली इस टीम के पिछले सीजन के प्रदर्शन को हटा दें तो उसका आईपीएल में रिकॉर्ड शानदार रहा है. आईपीएल 2020 में CSK अंक तालिका में सबसे नीचे थी. उसने सिर्फ 6 मैचों में जीत दर्ज की थी. CSK में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो 30 साल के ऊपर के हैं और इसे लेकर फ्रेंचाइजी की आलोचना भी होती है. युवा खिलाड़ियों को मौका नहीं देने को लेकर CSK निशाने पर रहती है, लेकिन इन सभी बातों को भूलकर उसे भविष्य के लिए रणनीति बनानी होगी और इसकी शुरुआत उसे गुरुवार को होने वाले खिलाड़ियों की नीलामी से करनी होगी. शेन वॉटसन के जाने से चेन्नई का ओपनिंग स्लॉट खाली है और इसके लिए तीन खिलाड़ी हैं जिसपर वो दांव लगा सकती है. टॉम बेंटन, जेसन रॉय, डेविड मलान शेन वॉटसन के बढ़िया विकल्प हो सकते हैं. टॉम बेंटन को पिछले सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा था. 2019-2020 बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले बेंटन से केकेआर के अहम सदस्य होने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन ज्यादातर मैचों में उन्हें टीम में जगह नहीं मिली.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










