
IPL टलने से WTC फाइनल में भारत को फायदा क्यों? न्यूजीलैंड के दिग्गज ने बताई ये वजह
AajTak
न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के निलंबन से भारत को विश्व टेस्ट चैम्पियन (WTC) के फाइनल में फायदा होगा.
न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के निलंबन से भारत को विश्व टेस्ट चैम्पियन (WTC) के फाइनल में फायदा होगा. विराट कोहली की अगुआई वाली टीम को इंग्लैंड की परिस्थितियों के अनुकूल होने के लिए और अधिक समय मिल गया. जैव-सुरक्षित माहौल (बायो-बबल) में कोविड-19 के कई मामलों के कारण 30 मई को समाप्त होने वाले आईपीएल को मई के पहले सप्ताह में ही निलंबित कर दिया गया था. डब्ल्यूटीसी फाइनल 18 जून से साउथैम्पटन में खेला जाएगा.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












