
IPL: अर्जुन तेंदुलकर को लेकर मुंबई इंडियंस के कोच ने दिया बड़ा बयान
AajTak
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी इस साल आईपीएल में खेलते नजर आएंगे. गुरुवार को हुई नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 21 साल के अर्जुन को 20 लाख रुपये में खरीदा.
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी इस साल आईपीएल में खेलते नजर आएंगे. 21 साल के अर्जुन को नीलामी के सबसे आखिर में मुंबई इंडियंस (MI) ने 20 लाख रुपये में खरीदा. सचिन तेंदुलकर भी लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे. सचिन ने आईपीएल के चार सीजन में मुंबई की कप्तानी की, लेकिन वह टीम को खिताब नहीं जिता सके थे. "I would like to thank the coaches, owners and the support staff for showing faith in me." 🙌💙 Arjun Tendulkar shares his thoughts on joining MI 👇#OneFamily #MumbaiIndians #IPLAuction pic.twitter.com/fEbF6Q1yUF मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि अर्जुन को खरीदने का फैसला उनकी काबिलियत को देखकर किया गया. महेला जयवर्धने ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा, 'सचिन तेंदुलकर के बेटे होने के कारण अर्जुन पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव रहेगा. लेकिन भाग्यवश वह गेंदबाज हैं, बल्लेबाज नहीं. अर्जुन को उसकी काबिलियत की बदौलत टीम में लिया गया है. हमें उन्हें समय देना होगा और उम्मीद है कि अर्जुन पर दबाव नहीं डाला जाएगा. उन्हें अपने काम पर फोकस करने दें.'
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










