
iPhone 17 Pro और 17 Pro max को मिलेगा बेहतर कूलिंग चैंबर? जानिए कूलिंग सिस्टम कैसे काम करता है
AajTak
Apple iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro को लेकर एक नया लीक्स सामने आया है. इससे पता चला है इन अपकमिंग iPhones के अंदर अपग्रेडेड लिक्विड कूलिंग सिस्टम मिलेगा, जिसकी मदद से हैंडसेट को बेहतर कूलिंग कंट्रोल मिलेगा. आइए आपको बताते हैं कि मोबाइल के अंदर कूलिंग सिस्टम कैसे काम करता है?
Apple iPhone 17 सीरीज इस साल लॉन्च होगी. ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले इस सीरीज के कई लीक्स और रेंडर्स आदि सामने आ चुके हैं. कई रिपोर्ट्स में इस अपकमिंग सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स तक का खुलासा किया है, लेटेस्ट जानकारी में बताया है कि कंपनी इस बार बेहतर कूलिंग सिस्टम प्रोवाइड कराएगी.
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया है कि iPhone 17 Pro और 17 Pro Max को Liquid Cooling मिलेगा, जो पहले मुकाबला ज्यादा बेहतर थर्मल कूलिंग मैनेजमेंट की सुविधा देगा.
मौजूदा iPhone 16 Pro और 16 Pro Max के साथ कंपनी ने हीट मैनेजमेंट और हैंडसेट को गर्म होने से बचाने के लिए ग्राफीन शीट्स का इस्तेमाल किया है. बताते चलें कि प्रो सीरीज में हीटिंग कंट्रोल सिस्टम मिलता है. लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में दावा है कि इस साल iPhone 17 सीरीज के सभी हैंडसेट में कूलिंग सिस्टम मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Apple iPhone Fold: जल्द हो सकता है लॉन्च, जानिए संभावित कीमत और फीचर्स
फोन में लिक्विड कूलिंग कैसे काम करती है?
iPhone या अन्य किसी स्मार्टफोन के अंदर हार्डवेयर होता है, जिसके ज्यादा यूज होने वह हीट जनरेट करने लगता है. इस हीट को अगर कंट्रोल ना किया जाए तो सिस्टम स्लो हो सकता है और बैटरी भी जल्दी खत्म हो सकती है. ऐसे में कंपनियां हीट-डिसिपेटिंग सिस्टम को लगाती है.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.












