
Eid Ul Fitr 2026: आज देशभर में मनाई जा रही ईद-उल-फितर, जानें महत्व और कैसे मनाते हैं ये त्योहार?
AajTak
Eid Ul Fitr 2026: पूरे देश में आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है. ईद का त्योहार अल्लाह का शुक्र अदा करने, भाईचारे को बढ़ावा देने और जरूरतमंदों की मदद करने का सबसे खास दिन माना जाता है.
Eid Ul Fitr 2026: आज पूरे देश में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है. ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म का बेहद खास त्योहार माना जाता है. पूरे महीने रोजे रखने के बाद जब नया चांद दिखाई देता है, तब शव्वाल महीने की शुरुआत होती है और उसी के पहले दिन ईद मनाई जाती है. इस दिन सुबह लोग ईद की नमाज अदा करते हैं और इसके साथ ही रोजों का सिलसिला समाप्त हो जाता है. यह त्योहार खुशियां बांटने और आपसी भाईचारे को बढ़ाने का संदेश देता है.
ईद-उल-फितर का महत्व (Eid ul Fitr 2026 significance)
इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, रमजान का महीना बहुत पवित्र माना जाता है, क्योंकि इसी दौरान पहली बार कुरान शरीफ आई थी. माना जाता है कि इसी दिन से पैगंबर हजरत मुहम्मद के मक्का से मदीना आने के बाद ईद-उल-फितर मनाने की परंपरा शुरू हुई थी. तभी से यह दिन खुशियों के त्योहार के रूप में मनाया जाने लगा.
ईद के मौके पर घरों में तरह-तरह के मीठे पकवान बनाए जाते हैं, खासकर सेवइयां. मेहमानों का स्वागत मिठाई से किया जाता है और बच्चों व अपनों को ईदी दी जाती है. लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई देते हैं. इस दिन दान का भी खास महत्व होता है, इसलिए जरूरतमंदों की मदद करना बेहद शुभ माना जाता है.
ईद-उल-फितर क्यों मनाई जाती है?
इस्लाम धर्म में ईद-उल-फितर का खास महत्व होता है. रमजान के पूरे महीने रोजे रखने के बाद लोग अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने उन्हें इबादत करने की ताकत दी. मान्यता है कि सच्चे मन से रखे गए रोजों से अल्लाह खुश होते हैं और अपनी रहमत बरसाते हैं. इसी खुशी और आशीर्वाद को ईद-उल-फितर के रूप में मनाया जाता है.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.












