Into The Wild With Bear Grylls: अजय देवगन के अलावा शो में दिखेंगे विक्की कौशल, पूरी हुई शूटिंग
AajTak
बेयर ग्रिल्स ने इंस्टा स्टोरी में विक्की और अजय के साथ शूटिंग खत्म करने की जानकारी दी है. उन्होंने वीडियो शेयर कर कहा- 'इंटू द वाइल्ड के अन्य दो एपिसोड्स विक्की और अजय के साथ पूरा हुआ. ये सुरक्षित था, इंडियन एक्शन पूरा हुआ...अब घर को रवाना...'
दुनिया के मोस्ट पॉपुलर सर्वाइवल शो Into The Wild With Bear Grylls में जल्द ही बॉलीवुड के दो एक्शन हीरोज अपनी जांबाजी का परिचय देने वाले हैं. अब तक शो में अजय देवगन के होने की पुष्टि की गई थी और अब शो में शामिल दूसरे एक्टर का नाम भी सामने आ चुका है. ये एक्टर दूसरा कोई नहीं बल्कि विक्की कौशल हैं. पर्दे पर कई बार अपने एक्शन और बहादुरी की दाद मनवा चुके विक्की, अब रियल लाइफ में इस रोमांचक सफर का हिस्सा बनने जा रहे हैं.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











