
Inside Story: भारत के खिलाफ ऐसे मिलकर काम कर रहे हैं खालिस्तानी आतंकी, गैंगस्टर और पाक एजेंसी ISI
AajTak
पंजाब के गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई का गैंग सिर्फ भारत में ही कत्ल, जबरन वसूली, अपहरण और उगाही जैसे जुर्म की वारदातों में शामिल नहीं है, बल्कि देश के दुश्मनों से मिल कर लॉरेंस विश्नोई एंड कंपनी भारत को भी चोट पहुंचाने की कोशिश कर रही है.
इसी साल 9 मई को पंजाब के मोहाली में पंजाब इंटेलिजेंस के दफ्तर के बाहर रॉकेट लॉन्चर से हमला हुआ था. हमले के बाद मौका-ए-वारदात की सीसीटीवी फुटेज में 2 संदिग्ध नजर आए थे. उन दोनों संदिग्धों की शिनाख्त होने के बाद इस पूरे मामले में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पता चला कि ये दोनों ही मूसेवाला हत्याकांड के मास्टर माइंड गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के ही गुर्गे हैं. उसी ने पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई के इशारे पर मोहाली में वो आरपीजी अटैक कराया था.
पंजाब के गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई का गैंग सिर्फ भारत में ही कत्ल, जबरन वसूली, अपहरण और उगाही जैसे जुर्म की वारदातों में शामिल नहीं है, बल्कि देश के दुश्मनों से मिल कर लॉरेंस विश्नोई एंड कंपनी भारत को भी चोट पहुंचाने की कोशिश कर रही है. ये खुलासा हुआ है दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और पंजाब इंटेलिजेंस की एक साझा तफ्तीश में, जिसमें मोहाली में इंटेलिंजेंस विंग के दफ्तर पर हुए आरपीजी अटैक में भी लॉरेंस विश्नोई गैंग का हाथ होने की बात अब खुल कर सामने आ गई है.
खालिस्तानी आतंकी, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और लॉरेंस विश्नोई गैंग की इस ख़ौफनाक तिकडी ने भारत विरोधी जिस साजिश को अंजाम दिया है, मोहाली हमला उसके सबसे बडे सबूत के तौर पर देखा जा रहा है. इस मामले की जांच में पाकिस्तानी एजेंसी ISI से लॉरेंस गैंग का कनेक्शन साफ हो गया. मोहाली में इंटेलिजेंस ऑफिस पर RPG अटैक में लॉरेंस गैंग का ही हाथ था. इस हमले को लॉरेंस विश्नोई के दो गुर्गों ने ही 9 मई को RPG के साथ अंजाम दिया था. इस हमले में खालिस्तानी आतंकियों की ने उनकी मदद की थी. CCTV कैमरे में RPG हमले से पहले दोनों गुर्गों की तस्वीर कैद हो गई थी.
दो हमलावरों ने किया था RPG अटैक पंजाब के मोहाली इलाके में 9 मई को कैद हुई एक सीसीटीवी फुटेज में दो लड़के सडक पर पैदल चलते हुए दिखाई दे रहे हैं. वैसे तो जब तक किसी को इन दोनों लडकों की पहचान आपको ना पता चले, उन तस्वीरों में कोई भी अजीब बात नजर नहीं आती. लेकिन पुलिस और खुफिया सूत्रों का दावा है कि ये दो लडके कोई और नहीं बल्कि लॉरेंस विश्नोई गैंग के वो गुर्गे हैं, जिन्होंने खालिस्तानी आतंकियों और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिल कर मोहाली में इंटेलिजेंस दफ्तर पर हमले की साज़िश रची थी. और इस साजिश को अंजाम देने से ऐन पहले ये दोनों मोहाली में खालिस्तानी आतंकियों के एजेंट से हमले कि लिए आरपीजी कलेक्ट करने जा रहे थे. जिनकी शिनाख्त ये है-
नाम-- दीपक उम्र-- 30 साल पहचान -- लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़ा बदमाश
नाम -- नाबालिग उम्र -- 17 साल 9 महीने पहचान -- गैंगस्टर दीपक का साथी

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








