
Inside Story: पहले कत्ल, फिर लूट और 50 से ज्यादा चाकू के वार... फिर नाचते हुए CCTV में कैद हुआ दिल्ली का 'हैवान'
AajTak
Delhi Crime: सबसे सनसनीखेज कत्ल. सबसे खौफनाक कातिल. सबसे खतरनाक सनक. कैमरे में कैद दिल्ली का 'दानव'. आज से पहले ना तो ऐसा कभी देखा होगा, ना पहले कभी सुना होगा. कैमरे में कैद छोटी उम्र के उस कातिल ने अपने जुर्म से खूंखार से खूंखार कातिलों को पीछे छोड़ दिया.
Delhi Crime: गुरुवार की सुबह जब लोगों की नींद खुली तो एक खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. पहली बार सुनकर यकीन नहीं हुआ कि सिर्फ 350 रुपये के लिए एक नाबालिग देश का सबसे खूंखार कातिल बन गया. कातिल की सनक ऐसी कि सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरें को देखकर कलेजा कांप उठा. देश की राजधानी दिल्ली में कातिल ने 350 रुपये के लिए पहले कत्ल को अंजाम दिया. कत्ल के बाद मरने वाले की जेब से 350 रूपये निकाले और फिर चाकू से मरे हुए इंसान के मुर्दा जिस्म पर ताबड़तोड़ वार किए और तो और फिर वहशी कातिल ने अपने खौफनाक जुर्म का जश्न मौका-ए-वारदात पर डांस कर मनाया. आइए जान लेते हैं, डांस वाले हत्याकांड की पूरी कहानी.
छोटी उम्र, बड़ा कातिल सबसे सनसनीखेज कत्ल. सबसे खौफनाक कातिल. सबसे खतरनाक सनक. कैमरे में कैद दिल्ली का 'दानव'. आज से पहले ना तो ऐसा कभी देखा होगा, ना पहले कभी सुना होगा. कैमरे में कैद छोटी उम्र के उस कातिल ने अपने जुर्म से खूंखार से खूंखार कातिलों को पीछे छोड़ दिया.
चाकू से किए कई बार ना कोई दुश्मनी, ना कोई रंजिश, सिर्फ दिमाग में आया कि 350 रुपये लूटने है, फिर उस नाबालिग ने अपनी खौफनाक सनक से कत्ल-ओ-गारत की सबसे खौफनाक कहानी लिख डाली. पहले सनसनीखेज कत्ल किया. फिर चाकू की मदद से 100 से ज्यादा वार किए. कातिल के सिर पर ऐसा खून सवार था कि वो मौके पर मौजूद लोगों को लगातार धमकाता रहा.
मर्डर के बाद चिल्लाया कातिल- मैंने मार डाला हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद वो बकायदा मौके पर नाचने लगा. उसने हत्या का जश्न मनाया. वो खुशी से झूमते हुए चिल्ला रहा था- मैंने मार डाला. चश्मदीदों ने जो देखा, उसे याद कर इस वक्त भी वो सिहर उठते हैं. यही दहशत है दिल्ली के वेलकम इलाके में. लोगों के लिए यकीन करना मुश्किल है कि आंखों के सामने ऐसी वारदात भी घट सकती है.
सीसीटीवी में कैद है वारदात का पूरा सच सोचिए, पहले हत्या जैसा संगीन जुर्म फिर मौके पर ही कातिल का जश्न मनाना. ना तो दिल में पुलिस का रत्ती भर खौफ और न ही कानून का कोई डर. पुलिस ने सीसीटीवी में कैद तस्वीरों के जरिए कातिल को बेनकाब कर दिया, वही सीसीटीवी जिसमें वारदात का पूरा सच कैद है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद कातिल ने हत्या की जो वजह बताई है, वो और भी चौंकाने वाली है.
कातिल से सच जानना चाहती है पुलिस पुलिस सूत्रों के मुताबिक 2022 में पहले भी लूट के इरादे से एक मर्डर केस में शामिल था, जांच में ये भी बात सामने आई है कि वेलकम इलाके में 3 से 4 नाबालिगों का गैंग है जो मिलकर ऐसी वारदातों को अंजाम देता है. अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे का सच उगलवाने में जुटी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








