
Infinix Smart 6 Plus भारत में हुआ लॉन्च, कम कीमत में मिलेगी 5000mAh बैटरी, जानिए फीचर्स
AajTak
Infinix Smart 6 Plus Price In India: इनफिनिक्स ने नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. यह फोन 5000mAh की बैटरी और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है. बजट सेगमेंट के इस हैंडसेट में कंपनी ने डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है. इस स्मार्टफोन को आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे. कंपनी ने इसे इंट्रोडक्ट्री प्राइस पर लॉन्च किया है. आइए जानते हैं इस हैंडसेट की कीमत और फीचर्स.
Infinix Smart 6 Plus स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है. यह कंपनी की स्मार्ट 6 सीरीज का लेटेस्ट मेंबर है. फोन में 6.82-inch का HD+ डिस्प्ले दिया गया है. हैंडसेट MediaTek Helio G25 प्रोसेसर के साथ आता है. इसके साथ ही स्मार्टफोन में आपको एक्सटेंडेड रैम का भी फीचर मिलता है. कंपनी ने इस डिवाइस को सिंगल कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है.
इनफिनिक्स के लेटेस्ट फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जो डुअल LED फ्लैश के साथ आता है. डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स.
इनफिनिक्स का यह फोन सिर्फ एक कॉन्फिग्रेशन में आता है. इसे आप इंट्रोडक्ट्री प्राइस पर खरीद सकते हैं. Infinix Smart 6 Plus की कीमत 7,999 रुपये है. यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए 3 अगस्त से Flipkart पर उपलब्ध होगा. इसे आप Crystal Violet, Tranquil Sea Blue और Miracle Black में खरीद सकेंगे.
डुअल सिम सपोर्ट वाला Infinix Smart 6 Plus एंड्रॉयड 12 (गो एडिशन) पर बेस्ड XOS 10 पर काम करता है. इसमें 6.82-inch की ड्रॉप नॉच HD+ स्क्रीन मिलती है, जो 440Nits ब्राइटनेस की है. स्मार्टफोन MediaTek Helio G25 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 3GB RAM मिलता है. फोन रैम एक्सटेंशन फीचर सपोर्ट करता है.
ऑप्टिक्स की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन लेंस 8MP का है. फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. इसमें डुअल LED फ्लैश लगा है. स्मार्टफोन 64GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से एक्सपैंड कर सकते हैं.
कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4G LTE, वाईफाई, ब्लूटूथ और माइक्रो USB पोर्ट जैसे फीचर मिलते हैं. डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है. इसमें रियर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











