
Indigo Blues: भारत बना दुनिया की सबसे बड़ी 'एयरलाइन कब्रगाह', जानें क्यों नहीं टिक पाती कोई कंपनी?
AajTak
नो-फ्रिल्स, जीरो कर्ज, एक ही तरह के जहाज के साथ इंडिगो आज भी खड़ी है. लेकिन नए FDTL नियमों और बढ़ते खर्च से उसकी पुरानी ताकत पर सवाल उठ रहे हैं. एयर इंडिया को टाटा ने नया जीवन दिया है, लेकिन अभी लंबी दौड़ बाकी है. स्पाइसजेट लंगड़ाती चल रही है. अकासा नया दांव लगा रही है. इसलिए भारत का आसमान जितना चमकदार दिखता है, एयरलाइन कंपनियों के लिए उतना ही खतरनाक साबित होता है.
इंडियन एविएशन का सबसे पुराना मजाक आज भी सबसे सटीक है, 'अगर आप जल्द से जल्द छोटी पूंजी बनाना चाहते हैं तो बड़ी पूंजी लेकर एयरलाइन शुरू कीजिए.' ऐसा कहने के पीछे वजह भी है. साल 1991 के उदारीकरण के बाद से अब तक भारत ने कम-से-कम दो दर्जन एयरलाइनों को दफनाया है. ईस्ट-वेस्ट से गोफर्स्ट तक, हर बड़ा सपना कर्ज, कोर्ट-कचहरी और अंत में जमीन पर खड़े जहाजों में खत्म हुआ. दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता एविएशन मार्केट होने के बावजूद भारत एयरलाइंस के लिए सबसे खतरनाक कब्रिस्तान बना हुआ है.
1990 का पहला झटका
साल 1991 से पहले आसमान पर 'सरकारी' कब्जा था. एयर इंडिया विदेशों के लिए उड़ती थी और इंडियन एयरलाइंस घरेलू रूट में काबिज थी. तब प्राइवेट प्लेयर को घुसने की इजाजत ही नहीं थी. फिर आया 1991 का आर्थिक संकट और उदारीकरण का दौर, नये दरवाजे खुलते ही नई एयरलाइंस की बाढ़ आ गई.
फिर 1992 में ईस्ट-वेस्ट एयरलाइंस देश की पहली प्राइवेट शेड्यूल्ड एयरलाइन बनी. फिर उसके पीछे-पीछे जेट, दमानिया, मोदीलुफ्त, एनईपीसी आ गए. सबने मानो इंडियन एयरलाइंस को टक्कर देने की ठान ली थी, यानी बेहतर सर्विस, नई गाड़ियां और कम किराया...लेकिन दशक खत्म होने से पहले ही ज्यादातर 'गायब' हो गईं.
जितनी तेज उड़ान...तेज मौत
ईस्ट-वेस्ट सबसे पहले उड़ी और सबसे पहले जमीन पर आ गई. केरल के ठेकेदार थाकिउद्दीन वाहिद की कंपनी ने इंडियन एयरलाइंस से भी सस्ता किराया रखा. नतीजा? 1995 तक बैंक ने लोन बंद कर दिया, बेड़ा जमीन पर और कंपनी दिवालिया... 13 नवंबर 1995 को वाहिद को गोली मार दी गई. वहीं, अंडरवर्ल्ड का शक आज भी बना हुआ है. अगस्त 1996 तक एयरलाइन पूरी तरह बंद हो गई.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






